Connect with us

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम ने किया निरीक्षण।

उत्तराखण्ड

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम ने किया निरीक्षण।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए महज 12 घंटे में एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो गई और लोगों को राहत मिली।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]