Connect with us

सीएम ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और स्मारिका का किया विमोचन।

उत्तराखण्ड

सीएम ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और स्मारिका का किया विमोचन।

संवादसूत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति समाज में जागरूकता लाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है।

धामी ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और उत्तराखंड के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी जरूरी है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश सिंह चौहान, दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]