Connect with us

रूस में 97 दिन फंसे पिथौरागढ़ के दो भाइयों की सकुशल वतन वापसी, सीएम के प्रयास रंग लाए।

उत्तराखण्ड

रूस में 97 दिन फंसे पिथौरागढ़ के दो भाइयों की सकुशल वतन वापसी, सीएम के प्रयास रंग लाए।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की सकुशल अपने घर लौट आए हैं। दोनों की सुरक्षित वापसी के बाद मुख्यमंत्री ने फोन पर उनसे बातचीत कर कुशलक्षेम जानी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

लंबे इंतजार के बाद दोनों बेटों के घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री धामी के संवेदनशील हस्तक्षेप तथा त्वरित प्रयासों के लिए आभार जताया।

परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों को सितारगंज की एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से विदेश में बेहतर रोजगार दिलाने का भरोसा दिया गया था। रोजगार के नाम पर परिवार से करीब आठ लाख रुपये लिए गए। इसके बाद दोनों को रूस भेज दिया गया। वे 5 मई 2026 को भारत से रवाना हुए और 6 मई को मॉस्को पहुंचे।

रूस पहुंचने के बाद दोनों भाइयों को कथित तौर पर उस काम में नहीं लगाया गया, जिसके लिए उन्हें भेजा गया था। परिवार का आरोप है कि उनकी इच्छा के विपरीत उनसे दूसरे काम कराए गए और उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवकों की आवाजाही भी सीमित थी और काम से इनकार करने पर उन्हें धमकाया जाता था।

लंबे समय तक नियमित संपर्क नहीं होने से परिवार की चिंता बढ़ती गई। अंतिम संपर्क के दौरान युवकों ने जिस परिसर में उन्हें रखा गया था, उसके आसपास ड्रोन या मिसाइल हमले की जानकारी भी दी थी। इसके बाद परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों युवकों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और रूस स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क और समन्वय किया। इसके बाद दोनों भाइयों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित हो सकी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का कोई भी नागरिक दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में होगा तो राज्य सरकार उसकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय मिशनों के साथ समन्वय कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दोनों भाइयों की वापसी के प्रयासों में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और समाजसेवी रामदेव वर्मा ने भी परिवार के साथ संपर्क बनाए रखा तथा सरकार और संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय में सहयोग किया।

परिजनों ने दोनों युवकों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास, राज्य सरकार के अधिकारियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]