Connect with us

मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए जिला चिकित्सालय चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपे गए।

उत्तराखण्ड

मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए जिला चिकित्सालय चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपे गए।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ के सुचारु संचालन हेतु संबंधित जिला चिकित्सालयों को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड को हस्तांतरित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी शासनादेश के अनुसार जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर, तथा बी.डी. पाण्डेय जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय, पिथौरागढ़ अब संबंधित मेडिकल कॉलेजों के अधीन संचालित होंगे। हस्तांतरण के पश्चात इन चिकित्सालयों का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के पास रहेगा।
एमसीआई मानकों के अनुरूप आवश्यक उपकरण एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ का वेतन भुगतान एक वर्ष तक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद इन इकाइयों का संचालन पूर्ण रूप से चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]