Connect with us

किसानों को राहत: केंद्र से 25 करोड़ की मंजूरी, फसलों को जंगली जानवरों से मिलेगी सुरक्षा।

उत्तराखण्ड

किसानों को राहत: केंद्र से 25 करोड़ की मंजूरी, फसलों को जंगली जानवरों से मिलेगी सुरक्षा।

संवादसूत्र देहरादून: राज्य में किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि फार्म फेंसिंग (घेरबाड़) के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
यह स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए इसे किसानों के हित में एक सकारात्मक कदम बताया है। इस पहल के तहत खेतों की घेरबाड़ कर फसलों को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल फसलों को सुरक्षित करेगी, बल्कि कृषि उत्पादन को मजबूत बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]