Connect with us

सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के साथ सरकार कर रही काम :रेखा आर्या।

उत्तराखण्ड

सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के साथ सरकार कर रही काम :रेखा आर्या।

संवादसूत्र देहरादून/टिहरी : आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टिहरी गढ़वाल पहुंची जहाँ वह जिला प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक में सम्मलित हुई, इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर पहुँचाने पर बल दिया, साथ ही सभी से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वैसी भूमिका आप सभी आगे भी निभाएं।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिनके निस्तारण के निर्देश मंत्री रेखा आर्या ने सम्बंधित अधिकारीयों को दूरभाष पर दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी समस्या सिर्फ समस्या ना बनी रहे बल्कि उसका समाधान हो,, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना ना पड़े।

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान ना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पूर्ति अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और जनता की समस्याओं को एक हफ्ते में दूर करने के निर्देश दिए।

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने टिहरी जिला प्रवास के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश डूयूडी जी के आवास पर पहुंची जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वह टिहरी प्रवास पर है जहाँ वह कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच रही हैं जो कि एक अच्छी परंपरा है। आज पार्टी की सबसे बड़ी कड़ी कोई है तो वह कार्यकर्ता ही हैं, हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है यह तभी संभव है ज़ब हम कार्यकर्त्ता व जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें।साथ ही कहा कि हमें कार्यकर्ताओ की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए। आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण जी,ब्लॉक प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिष्ट जी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा राणा जी,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री परमवीर पंवार जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री शिशपाल थपलियाल जी, कुलानंद चमोली जी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]