उत्तराखण्ड
नैनीताल के कोटाबाग में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों संग सुना ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण की भावना का किया आह्वान।

संवादसूत्र देहरादून/ नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को आमजन एवं विद्यार्थियों के साथ सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम है। इसमें साझा किए गए विचार प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने से जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सामने आती है और समाज में हो रहे उत्कृष्ट कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर व्यापक और सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी श्री बंशीधर भगत, विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, विधायक रामनगर श्री दीवान सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं श्री मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम श्री गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।




