उत्तराखण्ड
शांतिकुंज पहुंचे जे.पी. नड्डा व धामी, श्रद्धेया शैलदीदी का किया सम्मान।


संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।




