उत्तराखण्ड
माँ गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम को हुई रवाना।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी : मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा स्थित गंगा मंदिर से गंगा की डोली शुक्रवार दोपहर 12 बजे साजा-धजाकर बाहर लाई गई। जिसके बाद गंगा की डोली पारंपरिक रीति रिवाज के साथ दोपहर 12.10 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगा डोली यात्रा का रात्रि विश्राम पड़ाव भैरवघाटी के भैरव मंदिर में होगा। भैरव मंदिर से शनिवार सुबह को गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना होगी। शनिवार दोपहर 12.35 बजे गंगोत्री के कपाट खुले जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी शनिवार की दोपहर 12.41 बजे खोले जाएंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल औरट बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

