Connect with us

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न से अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी होंगे सम्मानित।

उत्तराखण्ड

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न से अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी होंगे सम्मानित।

संवादसूत्र देहरादून: युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल और भारतीय धावक अंकिता ध्यानी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से वर्ष 2025 और 2024-25 के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अभिनव देशवाल को वर्ष 2025 तथा अंकिता ध्यानी को वर्ष 2024-25 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अभिनव निशानेबाजी में जबकि अंकिता लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

वहीं, वर्ष 2025-26 के लिए ममता खाती (बागेश्वर), सक्षम प्रताप सिंह (काशीपुर, ऊधमसिंह नगर), पैरा निशानेबाज शौर्य सैनी (रुड़की, हरिद्वार) और बॉक्सर खुशी चंद्र (पिथौरागढ़) को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार दिया जाएगा।

खेल प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले पुरस्कारों में रोईंग कोच मुकेश शर्मा, निवासी धर्मावाला, देहरादून को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं हल्द्वानी निवासी बॉक्सिंग कोच मुकेश चंद्र बेलवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय धावक अंकिता ध्यानी और एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को भी देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित समारोह में सभी चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]