Connect with us

भीमताल झील के संरक्षण को वैज्ञानिक पहल, चार दिन तक चला गहराई का सर्वेक्षण।

उत्तराखण्ड

भीमताल झील के संरक्षण को वैज्ञानिक पहल, चार दिन तक चला गहराई का सर्वेक्षण।

संवादसूत्र देहरादून: नैनीताल जिले की प्रमुख प्राकृतिक जल संपदा भीमताल झील के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार ने पहल तेज कर दी है। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश पर स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की ओर से 20 से 23 नवंबर तक झील का चार दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण कराया गया। आधुनिक तकनीक से किए गए इस सर्वेक्षण के माध्यम से झील की गहराई, जल भंडारण क्षमता और तल में जमा गाद एवं तलछट की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन किया गया।

सर्वेक्षण का कार्य रुड़की की जियोसाइंस कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से कराया गया। इसके लिए मोटर बोट पर इकोसाउंडर उपकरण स्थापित कर झील के विभिन्न हिस्सों की गहराई मापी गई। वहीं, DGPS तकनीक के माध्यम से झील के सर्वेक्षण बिंदुओं की सटीक भौगोलिक स्थिति और निर्देशांक दर्ज किए गए। सर्वेक्षण में आधुनिक GNSS सिस्टम और RTK/CORS तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

सर्वेक्षण के दौरान लगभग 10 मीटर के अंतराल पर सर्वे ट्रांसेक्ट निर्धारित किए गए। इसके साथ ही झील की बाउंड्री और क्रॉस-चेक लाइनों का भी सर्वेक्षण किया गया। इससे झील की तल संरचना और गहराई से जुड़े विस्तृत आंकड़े जुटाए गए हैं।

जल भंडारण क्षमता और गाद की मात्रा का होगा आकलन

सर्वेक्षण के आधार पर झील का डिजिटल बेड सरफेस, डेप्थ प्लान, क्रॉस-सेक्शन प्रोफाइल और 3डी डिजिटल टेरेन मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा झील की कुल जल भंडारण क्षमता, तलछट की मोटाई, सिल्ट कैपेसिटी और एरिया-कैपेसिटी कर्व का भी आकलन किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि झील में वर्तमान में कितनी जल संग्रहण क्षमता उपलब्ध है और किन हिस्सों में सर्वाधिक गाद जमा है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर बनेगी कार्ययोजना

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सर्वेक्षण का उद्देश्य भीमताल झील की वास्तविक स्थिति का वैज्ञानिक आकलन कर उसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर गाद निकासी (ड्रेजिंग) की संभावनाओं और उसकी तकनीकी व्यवहार्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से झील की जल संग्रहण क्षमता के बेहतर प्रबंधन और दीर्घकालिक संरक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही इसका लाभ स्थानीय लोगों, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन गतिविधियों को भी मिलेगा। SARRA की यह पहल प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों और जल निकायों के वैज्ञानिक संरक्षण एवं सतत प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]