Connect with us

‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजेगी उत्तराखंड की विकास गाथा, मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।

उत्तराखण्ड

‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजेगी उत्तराखंड की विकास गाथा, मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की विकास यात्रा और प्रदेश की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। ‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ थीम पर आधारित इस गीत के माध्यम से प्रदेश की विकास उपलब्धियों, प्राकृतिक सुंदरता और भविष्य की संभावनाओं को गीत-संगीत एवं दृश्यात्मक प्रस्तुति के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

टीम उत्तराधुन की ओर से तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसमें पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों तथा स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और संभावनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

गीत में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति और विकास की नई संभावनाओं को खूबसूरती से पिरोया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]