Connect with us

देवभूमि की नई उड़ान: पीएम मोदी ने धामी सरकार के 4 साल को बताया विकास और सुशासन का स्वर्णिम दौर।

उत्तराखण्ड

देवभूमि की नई उड़ान: पीएम मोदी ने धामी सरकार के 4 साल को बताया विकास और सुशासन का स्वर्णिम दौर।

संवादसूत्र देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर राज्य को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उनके संदेश में कहा गया है कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री ने देवभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि आस्था, साहस और समृद्ध परंपराओं की प्रतीक रही है।
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसी परियोजनाएं कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही हैं और चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बना रही हैं।
प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के विकास, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, स्टार्टअप्स, डिजिटल और हरित विकास जैसे प्रयासों की सराहना की। साथ ही, आपदा प्रबंधन और सतत विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को भी महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने विश्वास जताया कि ‘अमृत काल’ में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत होगी। अंत में प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]