Connect with us

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को बढ़ावा, 1132 संयंत्रों से 210 मेगावाट उत्पादन।

उत्तराखण्ड

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को बढ़ावा, 1132 संयंत्रों से 210 मेगावाट उत्पादन।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (एमएसएसवाई) हरित ऊर्जा के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत जून 2026 तक राज्य में 1132 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनकी कुल क्षमता 2,10,420 किलोवाट यानी करीब 210 मेगावाट है। परियोजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को योजना के तहत 250 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य दिया है। योजना के अंतर्गत स्थानीय निवासी 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। आवेदकों को एमएसएमई नीति-2023 के तहत विभिन्न लाभ भी दिए जा रहे हैं।

टिहरी सबसे आगे

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार टिहरी जिले में सबसे अधिक 369 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 69,050 किलोवाट है। उत्तरकाशी में 227 संयंत्रों से 43,660 किलोवाट और चंपावत में 144 संयंत्रों से 28,200 किलोवाट क्षमता स्थापित हो चुकी है।

हरिद्वार में 86 संयंत्रों की कुल क्षमता 16,900 किलोवाट, पौड़ी में 88 संयंत्रों की 15,440 किलोवाट, चमोली में 72 संयंत्रों की 11,725 किलोवाट और अल्मोड़ा में 32 संयंत्रों की 5,600 किलोवाट क्षमता दर्ज की गई है। इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी योजना के तहत सौर परियोजनाएं स्थापित की गई हैं।

रोजगार और पलायन रोकने में मदद

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का उद्देश्य केवल सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर पैदा करना भी है। स्थापित परियोजनाओं से करीब 3500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। इससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]