Connect with us

कोटद्वार के दीपक से राहुल गांधी की मुलाकात, मानवता और सेवा भाव को मिला सम्मान।

उत्तराखण्ड

कोटद्वार के दीपक से राहुल गांधी की मुलाकात, मानवता और सेवा भाव को मिला सम्मान।

संवादसूत्र देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव Vaibhav Walia के नेतृत्व में कोटद्वार के दीपक कुमार ने नेता विपक्ष Rahul Gandhi से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटद्वार (उत्तराखंड) के दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर आत्मीय मुलाकात की।
दीपक कुमार अपने मानवीय कार्यों और सेवा भाव के लिए देशभर में पहचान बना चुके हैं। राहुल गांधी ने उनसे स्नेहपूर्ण संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा की भावना को सम्मान देने का संदेश है।
इस अवसर पर विजय रावत से भी राहुल गांधी ने भेंट की। साथ ही अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद भी उपस्थित रहे।
वैभव वालिया ने कहा कि दीपक कुमार जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित करना दर्शाता है कि Indian National Congress सदैव समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों के साथ खड़ी है।
उन्होंने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड और विशेषकर कोटद्वार का सम्मान बढ़ाया है।
– वैभव वालिया
सचिव, संचार विभाग
कांग्रेस

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]