Connect with us

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले।

उत्तराखण्ड

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले।

संवादसूत्र देहरादून: चारधाम यात्रा का आज श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम मोदी के नाम से धामों में पहली पूजा हुई।

वहीं कपाटोद्घाटन के मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

अब श्रद्धालु छह माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]