उत्तराखण्ड
अंधविश्वास के चलते की गई एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2021/10/murder-1488199654_835x547.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: डोईवाला के पास रानीपोखरी के नागाघेर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हुई। एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या की,आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मूल रूप से चित्रकूट यूपी के रहने वाला महेश तिवारी रानीपोखरी के नागघेर में रहता था। यहां उसने अपना काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था। वह पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी वहीं एक बेटी दिव्यांग थी। बताया जा रहा उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है। रानीपोखरी थाना के एसओ शिशुपाल राणा ने बताया ने आरोपित ने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही वह कुछ बता रहा है। उसके स्वजनों को बुलाया जा रहा है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)