Connect with us

फंदे पर झूलकर युवक ने की आत्महत्या।

उत्तराखण्ड

फंदे पर झूलकर युवक ने की आत्महत्या।


संवादसूत्र देहरादून/मसूरी: मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में एक मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इस घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई कि आत्महत्या करने वाले युवक ने लड़की की भांति श्रृंगार किया था। उसने ऐसा क्यों किया, यह पता नहीं चल पाया है।

वह अकादमी में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप में तैनात था और उसने फांसी अपने सरकारी आवास पर लगाई। पुलिस मृतक के आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चौकी हैप्पी वैली, मसूरी में नियुक्त होमगार्ड कर्मचारी सुभाष ने थाना मसूरी को इस घटना की जानकारी दी थी। मृतक की पहचान अनुकूल रावत निवासी ग्राम उफल्डा, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर मसूरी अरविंद चौधरी ने बताया कि युवक दिमागी तौर पर परेशान लग रहा था, क्योंकि उसने लड़कियों वाला श्रंगार किया हुआ था। इसके पीछे के अन्य कारणों की पड़ताल भी की जाएगी। घटना के पीछे के मनोवैज्ञानिक पहलू भी उजागर हो सकें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]