Connect with us

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री।

उत्तराखण्ड

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री।

संवादसूत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही है। ये उत्पाद प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं। स्थानीय उत्पादों की खरीद से न केवल इन उत्पादों को बाजार मिलता है, बल्कि उनसे जुड़ी महिलाओं की आजीविका भी मजबूत होती है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहार स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का बेहतर अवसर हैं। प्रदेशवासी त्योहारों पर उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्थानीय स्तर पर तैयार प्रत्येक उत्पाद की खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने, किसी महिला के स्वरोजगार को मजबूती देने और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में योगदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान ने देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति विश्वास बढ़ाया है। राज्य सरकार भी महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में अधिक से अधिक स्थानीय उत्पाद खरीदें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]