Connect with us

दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को पांच-पांच लाख, वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी मासिक पेंशन।

उत्तराखण्ड

दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को पांच-पांच लाख, वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी मासिक पेंशन।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई है। वहीं, गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने तथा चार वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह आठ हजार रुपये पेंशन देने की संस्तुति की गई है।

इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा कर पत्रकारों और उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की। इसके अलावा गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक वरिष्ठ पत्रकार के उपचार के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने का प्रस्ताव भी संस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की संस्तुति की गई।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े मामलों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाता है।

बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पांडेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]