Connect with us

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश।

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मेडिकल कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि मेडिकल कॉलेज का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और फकीर राम टम्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]