उत्तराखण्ड
नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प : मुख्यमंत्री धामी।

संवादसूत्र देहरादून /होशियारपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंजाब के दौरे पर पहुंचे। होशियारपुर के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल होकर उन्होंने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए।
उन्होंने नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सामूहिक संकल्प और सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।




