Connect with us

3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

उत्तराखण्ड

3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

संवादसूत्र देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने अंतिम प्रकाशन की तिथि में संशोधन किया है। पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होनी थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनमैप्ड एवं विसंगति वाले 24 लाख 30 हजार नोटिसों के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, 7 और 8 की भी करीब 40 प्रतिशत सुनवाई पूरी कर ली गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]