Connect with us

NeST Fest-2026 में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, सीएम बोले- युवा ही विकसित भारत के शिल्पकार।

उत्तराखण्ड

NeST Fest-2026 में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, सीएम बोले- युवा ही विकसित भारत के शिल्पकार।

संवादसूत्र देहरादून/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित NeST Fest-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि NeST Fest केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। उत्तराखण्ड और पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और जीवनशैली में कई समानताएं हैं। ऐसे आयोजन दोनों क्षेत्रों के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत देश की विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा है और राष्ट्रीय एकता में सेतु की भूमिका निभाता है। My Home India द्वारा पूर्वोत्तर के युवाओं को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत कर रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद पूर्वोत्तर में सड़क, पुल, सुरंग, जलमार्ग, गैस ग्रिड, मोबाइल कनेक्टिविटी और ऑप्टिकल फाइबर जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। ‘लुक ईस्ट’ नीति को आगे बढ़ाते हुए ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘फास्ट ईस्ट’ की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इससे क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास प्रयासों के केंद्र में पूर्वोत्तर का युवा है। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। शिक्षा, कौशल और खेल के क्षेत्र में भी पूर्वोत्तर में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं।

उन्होंने उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय खेलों की मशाल पूर्वोत्तर भेजी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर में होने वाले राष्ट्रीय खेल खिलाड़ियों और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में शिक्षा प्राप्त कर रहे पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा, “देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे पूर्वोत्तर के युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और प्रगति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं से खूब पढ़ने, खेलों में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]