Connect with us

नैनीताल-अल्मोड़ा में अगले 18 घंटे रेड अलर्ट, अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी।

आपदा

नैनीताल-अल्मोड़ा में अगले 18 घंटे रेड अलर्ट, अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी।

संवादसूत्र देहरादून/हल्द्वानी/अल्मोड़ा, 1 सितंबर। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले 18 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी 1 सितंबर शाम 3:58 बजे से 2 सितंबर सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

रेड अलर्ट के दौरान दोनों जिलों के कई क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गर्जन, बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, द्वाराहाट तथा आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

लगातार और अत्यधिक बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि, भूस्खलन तथा सड़क मार्ग बाधित होने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों से अपील है कि नदी-नालों और बरसाती गधेरों के आसपास न जाएं तथा बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]