Connect with us

भारी बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर: मंत्री मदन कौशिक।

आपदा

भारी बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर: मंत्री मदन कौशिक।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य और जनपद स्तर पर मौसम तथा बारिश की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात फील्ड टीमें सतर्क हैं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील सड़क मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के साथ ही संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मदन कौशिक ने आमजन से अपील की कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों और बरसाती गदेरों के आसपास न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]