Connect with us

मौसम का अलर्ट: 4-5 मई को कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी, प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

उत्तराखण्ड

मौसम का अलर्ट: 4-5 मई को कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी, प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। संभावित आंधी-तूफान, तेज बारिश और आकाशीय बिजली को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जनपदों को अलर्ट जारी कर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज से अति तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जहां मौसम के और अधिक खराब होने की आशंका है।
इसके अलावा 2 से 6 मई तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और राहत-बचाव टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही सीमा सड़क संगठन (BRO), लोक निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों को सड़कों के बाधित होने की स्थिति में तुरंत बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों में जाने से परहेज करें।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]