Connect with us

राज्य में बदलेगा मौसम: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, तापमान में 3–5 डिग्री गिरावट के आसार।

उत्तराखण्ड

राज्य में बदलेगा मौसम: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, तापमान में 3–5 डिग्री गिरावट के आसार।

संवादसूत्र देहरादून: मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत के आसार बन रहे हैं और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों (करीब 4400 मीटर या उससे अधिक) में बर्फबारी के भी आसार हैं।
अन्य पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने का अनुमान है।
राजधानी देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। तीन मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]