Connect with us

चिंतनीय: पिछले एक सप्ताह में दुनियां में तीस लाख नये कोरोना के मरीज मिले।

देश-विदेश

चिंतनीय: पिछले एक सप्ताह में दुनियां में तीस लाख नये कोरोना के मरीज मिले।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया में तीस लाख कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या में करीब दस फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी तीन फीसद बढ़े हैं।

संवादसूत्र :  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया में तीस लाख कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या में करीब दस फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी तीन फीसद बढ़े हैं। वहीं समाचार एजेंसी एपी की की रिपोर्ट के मुताबिक यह देश एशिया का सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पाट बन रहा है। यहां एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए मामले आए। यह देश वर्तमान में हर रोज आने वाले मामलों में भारत से भी आगे निकल गया है।

डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि नए मामले सबसे ज्यादा ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में बढ़े हैं। मरीजों के बढ़ने का कारण डेल्टा वैरिएंट है। यह वैरिएंट अब तक 111 देशों में फैल चुका है। प्रेट्र के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने आशंका जताई है कि डेल्टा वैरिएंट के पूरी दुनिया में प्रभावी होने की आशंका है। चेतावनी दी गई है कि डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव उन लोगों पर सबसे ज्यादा होगा, जिनके द्वारा वैक्सीन नहीं लगवाई गई है।

ब्रिटेन : आइएएनएस के अनुसार यहां पिछले 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। एक 90 वर्षीय महिला अल्फा और बीटा दोनों ही वैरिएंट से संक्रमित हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

आस्ट्रेलिया : रायटर के अनुसार सिडनी में मरीज बढ़ने के बाद 14 दिनों का लाकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब यह 30 जुलाई तक प्रभावित रहेगा।

इंडोनेशिया : एपी के अनुसार यह देश एशिया का सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पाट बन रहा है। यहां एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए मामले आए। यह देश वर्तमान में हर रोज आने वाले मामलों में भारत से भी आगे निकल गया है।

रूस : रायटर के मुताबिक कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक यहां एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा 786 लोगों की मौत हुई है।

सिंगापुर : रायटर के अनुसार तीन हजार यात्रियों को ले जाने वाले क्रूज पर एक यात्री संक्रमित मिला है। इसके बाद सभी यात्रियों को केबिन में ही क्वारंटाइन कर दिया। क्रूज सिंगापुर वापस लौट आया।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]