Connect with us

शिवपुरी में गंगा में डूबा राजस्थान का युवक, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन।

उत्तराखण्ड

शिवपुरी में गंगा में डूबा राजस्थान का युवक, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन।

संवादसूत्र देहरादून/ऋषिकेश: शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज, निवासी चचियावास, अलवर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।

बताया गया कि सभी युवक राजस्थान की एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं और घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके पर स्थानीय पुलिस और आपदा राहत बल की टीमें भी मौजूद हैं। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

एसडीआरएफ ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज है। ऐसे में अनजान और गहरे स्थानों पर स्नान करने से बचें तथा घाटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]