Connect with us

युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, रोजगार सृजन की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड :मुख्यमंत्री।

उत्तराखण्ड

युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, रोजगार सृजन की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड :मुख्यमंत्री।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के आत्मविश्वास से स्पष्ट है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, कौशल विकास, एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडेक्स में भी उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया और 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वरोजगार से जुड़े युवाओं को बैंक ऋण प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिससे ऋण प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन सके।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा लूथरा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]