Connect with us

मुख्यमंत्री ने ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओएनजीसी के डॉ. बीआर अंबेडकर ग्राउंड में आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई और युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। युवा इस अभियान में केवल सहभागी न बनें, बल्कि नेतृत्वकर्ता बनकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अभियान है।

धामी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं के हाथों में किताबें होनी चाहिए और उन्हें खेल, शिक्षा तथा रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं के सपने और परिवार की उम्मीदें प्रभावित होती हैं। ऐसे में उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से खेल, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी संगति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यस्थलों और खेल मैदानों से नशामुक्ति का संदेश हर घर और गांव तक पहुंचाना जरूरी है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ जनजागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है। नशे की लत से प्रभावित लोगों को उचित परामर्श, उपचार और परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलना आवश्यक है। नशामुक्त उत्तराखंड का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, कौशल विकास, खेल, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करनी चाहिए। युवाओं की ऊर्जा का उपयोग प्रदेश और देश के विकास में होना चाहिए।

उन्होंने सभी से ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त उत्तराखंड का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ. विकास लोईवाल और ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]