Connect with us

उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम।

संवादसूत्र देहरादून: ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सोमवार को नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। टीम ने धाम में दर्शन की सुगम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ ही वहां किए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना की। टीम ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक विरासत की भी प्रशंसा की।

फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और प्रोड्यूसर रागिनी सोना खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनजातीय एवं लोक संस्कृति के विभिन्न रंगों को करीब से देखा। लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने फिल्म टीम को खासा प्रभावित किया। टीम के सदस्यों ने आदि रंगोत्सव में शामिल होने के अनुभव को अपने लिए अविस्मरणीय बताया।

फिल्म टीम ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धाम में दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते उन्हें सहजता से बाबा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। टीम ने देशभर के लोगों से उत्तराखंड आने और यहां के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की अपील भी की।

फिल्म टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के लोगों को लगातार आकर्षित करती है। चारधाम सहित राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा हर व्यक्ति के लिए विशेष अनुभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें जो सम्मान, स्नेह और अपनत्व मिला, वह उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।

अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उत्तराखंड आने पर आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]