Connect with us

गंगनानी के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में समाया वाहन, पांच की मौत।

उत्तराखण्ड

गंगनानी के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में समाया वाहन, पांच की मौत।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि दो लोग लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे। सभी बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंचे राहत एवं बचाव दल ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नदी किनारे पांच लोगों के शव बरामद किए गए। वाहन में सवार शेष दो लोगों की तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल और नदी किनारे का मंजर बेहद भयावह था। हादसे की खबर से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। फिलहाल मृतकों और लापता लोगों की पहचान तथा हादसे के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]