उत्तराखण्ड
गूलर घाटी बस हादसा: एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री,घायलों का जाना हालचाल।




संवादसूत्र देहरादून/ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुए बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।



