Connect with us

डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सकों का सम्मान, उत्तराखंड में बनेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग कैडर: स्वास्थ्य मंत्री।

उत्तराखण्ड

डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सकों का सम्मान, उत्तराखंड में बनेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग कैडर: स्वास्थ्य मंत्री।

संवादसूत्र देहरादून: नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित पांचवें “डॉक्टर ऑफ द ईयर” सम्मान समारोह में प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्यभर के 37 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर बनाया जाएगा तथा सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से चिकित्सकों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां और लंबित पदोन्नतियां शत-प्रतिशत पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को तनावमुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में योग और मेडिटेशन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि डॉक्टर और मेडिकल छात्र मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर समाज की बेहतर सेवा कर सकें।

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशभर से चयनित 32 चिकित्सकों को “डॉक्टर ऑफ द ईयर” सम्मान, तीन चिकित्सकों को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड तथा तीन वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का अत्यधिक व्यवसायीकरण समाज के कमजोर वर्गों को इन सुविधाओं से वंचित कर सकता है, इसलिए इन क्षेत्रों में संवेदनशील दृष्टिकोण आवश्यक है।

भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल ने स्वस्थ जीवन और प्रभावी उपचार में आयुष चिकित्सा की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने मेडिकल छात्रों और युवा चिकित्सकों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम के संयोजक एवं दिव्य हिमगिरि के संपादक कुँवर राज अस्थाना ने सम्मान के लिए चिकित्सकों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. एम.के. पंत ने किया।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल सहित अनेक चिकित्सक, शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिनको सम्मानित किया गया

  1. डॉ. राकेश रावत – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
  2. डॉ. अच्युत नारायण पाण्डेय – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
  3. डॉ. विनिता रावत कृ वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
  4. डॉ. अनिश गुप्ता कृ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश
  5. डॉ. पंकज कंडवाल – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश
  6. डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता – दून ईएनटी हॉस्पिटल, देहरादून
  7. डॉ. साशा लाबरू – नियोवाइज चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, देहरादून
  8. डॉ. आनंद कुमार गोयल – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
  9. डॉ. तृप्ति चौधरी – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
  10. डॉ. ज्योत्सना सेठ – सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश
  11. डॉ. धीराज गुप्ता – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
  12. डॉ. सुमन कुमारी पाण्डेय – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
  13. डॉ. गोदावरी जोशी – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  14. डॉ. सुभाष जोशी – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  15. डॉ. हरि शंकर पाण्डेय – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  16. डॉ. विनिता गुप्ता – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  17. प्रो. डॉ. पंकज कुमार गर्ग – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  18. डॉ. (प्रो.) प्रशांत शारदा – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  19. डॉ. उर्मिला पलारिया – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  20. डॉ. अनिल पाण्डेय – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  21. डॉ. अमित कुमार सिंह – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  22. डॉ. जॉली अग्रवाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  23. डॉ. श्रुति बर्नवाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  24. डॉ. विवेकानंद सत्यवाली – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  25. डॉ. सुबोध नौटियाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  26. डॉ. शैली व्यास – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
  27. डॉ. वीणा अस्थाना – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
  28. डॉ. सिद्धांत खन्ना – कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
  29. डॉ. शिवम डंग – कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
  30. डॉ. अंजना टाक – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून
  31. डॉ. पारुल शर्मा – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार
  32. डॉ. राजीव कुमार – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, गुरुकुल परिसर, हरिद्वार

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  1. डॉ. महेश कुरियाल – अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), देहरादून
  2. डॉ. जे. एन. नौटियाल – अध्यक्ष , भारतीय चिकित्सा परिषद, देहरादून
  3. डॉ. यशवंत सिंह बिष्ट – प्रोफ़ेसर एंड हेड, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून

आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड

  1. डॉ. गीता जैन – प्राचार्य, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
  2. डॉ. गोविन्द तितियाल – प्राचार्या, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  3. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]