उत्तराखण्ड
भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर सीएम ने जताया हर्ष।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का विषय बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी जी का सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से श्री कोश्यारी जी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।




