Connect with us

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इस निर्णय से महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की जाएगी।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के और कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना प्रस्ताव पर सहमति दी है। इसके साथ ही वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन तथा भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त भी रखी गई है।

मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी के बाद जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रस्ताव के तहत अन्य संवर्गों और शाखाओं के स्वीकृत पदों को समायोजित कर महिला आरक्षियों के लिए पदों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। इससे महिला पुलिस कर्मियों के सेवा संबंधी अवसरों और करियर में आगे बढ़ने की संभावनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]