Connect with us

मिनी गढ़देवा 2026 में खिर्सू बना ओवरऑल चैंपियन, यमकेश्वर उपविजेता।

उत्तराखण्ड

मिनी गढ़देवा 2026 में खिर्सू बना ओवरऑल चैंपियन, यमकेश्वर उपविजेता।

संवादसूत्र देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल: मिनी गढ़देवा 2026 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिर्सू विकासखंड ने 102 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। यमकेश्वर विकासखंड 87 अंकों के साथ उपविजेता और पौड़ी 62 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में दिव्य भारत पब्लिक स्कूल, गंगा भोगपुर, यमकेश्वर के विजय ने 100 मीटर और 600 मीटर दौड़ में प्रथम तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब जीता।

प्राथमिक बालिका वर्ग में सरस्वती बाल निकेतन, नैनीडांडा की शानवी थपलियाल ने 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल खोलाचौरी की राधिका ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया।

मिनी गढ़देवा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, देहरादून में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी अत्रेय सयाना रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महेश गिरि ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिभा निखारने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के कमल उप्रेती, प्रदीप रावत, ललित मोहन बिष्ट, जितेंद्र राय, नवीन नेगी, संजय टम्टा, जयकृत भंडारी, विवेक कपरवाण, दुर्गेश बर्थवाल, मनीष कोठियाल, विपिन रागड़, मातबर चौहान और प्रवीन नेगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में मुकेश काला, रोहित देवराणी, नवीन धारीवाल, प्रकाश रावत, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, बृजमोहन मेवाड़, शंकरमणि थपलियाल, मुकेश बहुगुणा और संगीता फरासी सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज जुगराण और उनकी टीम तथा उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के अध्यक्ष भगत भंडारी और उनकी टीम की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

आयोजक एवं संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों, टीम प्रभारियों, खेल समन्वयकों, प्रतिभागी बच्चों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सहभागिता से ही आयोजन सफल हो सका। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन में मंगलम फाउंडेशन श्रीनगर गढ़वाल, रश्मि बिष्ट, जितेंद्र राय, जय दयाल चौहान, रेखा नेगी, अनीता गुसाईं, मुकेश बहुगुणा, सरफराज अहमद और विपिन गौतम का विशेष सहयोग रहा। प्रचार-प्रसार समिति की ओर से नवीन डोभाल और महेश गिरि ने भी आयोजन में सहयोग किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]