Connect with us

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार की डोली ओंकारेश्वर मंदिर रवाना।

उत्तराखण्ड

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार की डोली ओंकारेश्वर मंदिर रवाना।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया। इसके बाद बाबा केदार की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।

कपाट बंद होने के मद्देनजर धाम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बिखरे कूड़े को एकत्र किया गया। इसके बाद कचरे को नजदीकी मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका पृथक्करण और निस्तारण किया जाएगा।

नगर पंचायत के सफाई मित्रों ने धाम के विभिन्न स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए धाम क्षेत्र में सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी हुए बंद

उधर, भैयादूज के अवसर पर बुधवार सुबह 10:28 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवासस्थल खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल में श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]