Connect with us

हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए केंद्र ने बढ़ाया खाद्यान्न कोटा, मिला 8 हजार मीट्रिक टन से अधिक अनाज।

उत्तराखण्ड

हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए केंद्र ने बढ़ाया खाद्यान्न कोटा, मिला 8 हजार मीट्रिक टन से अधिक अनाज।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया है। इस तरह राज्य को कुल 8,029.152 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य के वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से कुंभ मेले के मद्देनजर अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी।

अतिरिक्त आवंटन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]