Connect with us

देहरादून के 31 स्कूलों के 306 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, टॉपर्स कॉन्क्लेव में सफलता के मंत्र।

उत्तराखण्ड

देहरादून के 31 स्कूलों के 306 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, टॉपर्स कॉन्क्लेव में सफलता के मंत्र।

संवादसूत्र देहरादून: यूकॉस्ट, डीआईटी यूनिवर्सिटी और दिव्य हिमगिरि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छठे टॉपर्स कॉन्क्लेव में देहरादून के 31 आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों के 306 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ अवॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए।

मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सफलता हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण उन सफलताओं के शिखर पर बने रहना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों के पीछे शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्रों को जीवनभर सीखते रहने, मौलिक सोच विकसित करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में अपनी रचनात्मकता बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने मित्रता और मानवीय मूल्यों को जीवनभर संजोकर रखने का संदेश भी दिया।

डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जी. रघुराम ने कहा कि आज के दौर में यह मायने नहीं रखता कि शिक्षा कहां से प्राप्त की गई, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि ज्ञान कितनी गहराई और गुणवत्ता के साथ अर्जित किया गया है।

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत ने कहा कि देहरादून देश के 30 से अधिक प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों का केंद्र है और अगले वर्ष यहां देश की पांचवीं साइंस सिटी भी तैयार हो जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से इन संस्थानों का भ्रमण कर विज्ञान और नवाचार से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आईआईपी के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप और दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. डी.एस. मान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुँवर राज अस्थाना ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर 31 विद्यालयों को ‘बेस्ट स्कूल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया तथा चयनित विद्यालयों के परीक्षा परिणामों पर आधारित ‘टॉपर्स कॉन्क्लेव स्मारिका’ का भी विमोचन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधन प्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

10वीं कक्षा के प्रथम श्रेणी टॉपर
आरुष अरोड़ा – 99%, निसाद आनंद – 99%, एंजेल खुगसाल – 97.8%, अगम्या अग्रवाल – 98.60%, काव्या सती – 98.60%, भूमिका रे – 98.80%, दिशिता सिंह – 98.80%, मानस्वी गुप्ता – 96.80%, मीत रावत – 96.60%, हंस ड्राल – 96.00%, गुंजन – 95.80%, प्रथा पंवार – 96.00%, वेदांश सोम – 97.00%, रुद्राक्ष रावत – 99.40%, अविका सिंगला – 95.60%, साधना कुंजुम्पिडुक्कल – 99.00%, प्रियांसु दास – 96.40%, अयान इकबाल – 96.80%, व्रज पांभर – 91.60%, मुनज्ज़ा अशरफ – 98.60%, रंजना रावत – 96.20%, चित्राक्ष सूद – 99.00%, अनुकृत उपाध्याय – 96.20%, मेहक गुप्ता – 94.00%, सृष्टि बहुगुणा – 98.40%, अंशिका जैन – 98.00%, ऋद्धिमा भट्ट – 98.00%, आदित्य राज – 95.20%, अक्षिता – 95.60%, खुशी – 96.00%, दिव्यांश ममगाईं – 93.00%, परीज़ा – 94.80%, गौरव गुप्ता – 95.00%, अनुक्रमा सैनी – 98.20%, आयुष गुप्ता – 96.40%, आयुष राणा – 98.50%, सिमरा परवीन – 94.00%, पुरंजय सिंह राणा – 96.00%, अक्षत सेमवाल – 93.60%।

12वीं कक्षा के प्रथम श्रेणी टॉपर
अनुष्का कोटनाला – 99.5%, जया कपूर – 97%, दक्ष जोशी – 98.5%, सौम्या खोसला – 99%, इमरनजीत कौर – 94.25%, अन्वेशा गोयल – 96.25%, नैना सागर – 99%, दिव्यांशी यादव – 96.25%, सुहानी अग्रवाल – 99.50%, धनिष्ठा विग – 97.50%, ऐश्वर धालीवाल – 98.50%, प्रत्युष शाही – 97.75%, मोहम्मद नावेद – 94.50%, तेनज़िन जाम्बे – 91.25%, दिवित चौहान – 92.25%, गौरांश बरुआ – 98%, अभ्या मैखुरी – 96.50%, अंशुल भट्ट – 97.25%, अफ्शा परवीन – 97%, परी गुलाटी – 94.50%, ऐश्वर्या प्रताप सिंह – 99%, इबा नशीम शेख – 95.20%, प्रियांसु दास – 96.40%, जयंत भाटिया – 95.80%, रिया मुराई – 98%, व्रज पांभर – 91.60%, काश्वी अग्रवाल – 96.60%, वैनेसा पॉल – 96.40%, प्रज्ञा शर्मा – 97.40%, पूजा डंगवाल – 88.60%, अदिति – 97.80%, सुशांत गुप्ता – 95.80%, शुभी त्रिपाठी – 96.20%, आदित्य शर्मा – 96%, मिताली रावत – 96%, वैष्णवी गोयल – 95%, ज़िकरा सिद्दीकी – 92%, वर्णिका – 97.40%, नंदिता शर्मा – 95%, भावेश आर्यन नेगी – 85.40%, यश दुबे – 94%, प्रथा गंगवार – 99%, खुशी – 96%, अनन्या असवाल – 95.60%, रुद्रांशी छेत्री – 88.60%, सृष्टि – 94%, सोमेश बर्थवाल – 98%, आरोही बर्थवाल – 88.40%, सेलिना – 90.60%, भूमिका रावत – 87.60%, सिमरा परवीन – 94%, आयुष राणा – 98.50%

31 स्कूलों को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड

  1. वाइनबर्ग एलन स्कूल, 2. एन मैरी स्कूल, 3. ब्राइटलैंड्स स्कूल, 4. कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी, 5. सेंट जोसेफ्स एकेडमी, 6. कैम्ब्रियन हॉल, 7. द टोंस ब्रिज स्कूल, 8. दून इंटरनेशनल स्कूल, 9. श्री राम सेंटेनियल स्कूल, 10. इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल, 11. कासिगा स्कूल, 12. द एशियन स्कूल, 13. शिक्षणकुर द ग्लोबल स्कूल, 14. बिड़ला ओपन माइंड, 15. कारमैन रेजिडेंशियल एंड डे स्कूल, 16. द दून वैली इंटरनेशनल स्कूल, 17. सनराइज एकेडमी, 18. द पेस्टल वीड स्कूल, 19. सेंट कबीर एकेडमी, 20. चिल्ड्रन्स एकेडमी, 21. वंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, 22. दून डिफेंस एकेडमी, 23. एस.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, 24. एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल्स देहरादून-, 25. ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल, 26. द सेपिएंस स्कूल विकास नगर, 27. द सेपिएंस स्कूल, हर्बर्टपुर, 28. दून सैनिक स्कूल, 29. द इंडियन पब्लिक स्कूल, 30. हिम ज्योति स्कूल, 31. द मोंटेसरी स्कूल
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]