Connect with us

भारतीय सेना को मिले 341 युवा अफसर, 84 विदेशी कैडेट भी पास आउट।

उत्तराखण्ड

भारतीय सेना को मिले 341 युवा अफसर, 84 विदेशी कैडेट भी पास आउट।

संवादसूत्र देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 341 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 84 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी ले जनरल आरपी सिंह ने परेड की सलामी ली।
सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर जयदीप सिंह,शिवजीत सिंह संधु,पीडी शेरपा,राहुल थापा,सक्षम गोस्वामी व जीतेंद्र सिंह शेखावतने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।8 बजकर 01 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढाते परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर दीपक सिंह ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। ले जनरल सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।

ये हैं पदक विजेता…….

स्वार्ड आफ आन/रजत पदकः मुकेश कुमार सीकर राजस्थान
स्वर्ण पदकः दीपक सिंह अल्मोड़ा उत्तराखंड
कांस्य पदकः लवनीत सिंह मोगा पंजाब
रजत पदक (टीजी): दक्ष कुमार पंत पुणे महाराष्ट्र

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]