Connect with us

शेफ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

शेफ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार।


संवादसूत्र देहरादून/ऋषिकेश: थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत बीते शुक्रवार की देर रात घटटूगाड़ स्थित एक कैंप के शेफ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में घट्टूगाड़ स्थित एक कैंप कर्मचारियों के साथ बगल में स्थित दूसरे कैंप कर्मचारियों और मालिकों का डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में शुक्रवार की देर रात कैंप के शेफ यशपाल नेगी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कैंप के तीन कर्मचारी घायल हुए थे। जिनका राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया गया। इस मामले में मनोज सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी घट्टूगाड़ थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी ने अपने कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी( 22 वर्ष ) की मारपीट कर हत्या करने के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि रविवार को नामजद आरोपित अजय चौहान उर्फ अज्जू पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी 91 चंद्रपुरी अंबाला कैंट हरियाणा हाल निवासी एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को एकलव्य एडवेंचर कैंप से गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]