Connect with us

9 और 10 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क।

उत्तराखण्ड

9 और 10 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क।

संवादसूत्र देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार 9 और 10 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट रखने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

9 जुलाई के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]