Connect with us

बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी मंजूरी।

उत्तराखण्ड

बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी मंजूरी।

संवादसूत्र देहरादून: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री की सिफारिश पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। इससे सीमांत क्षेत्र के यात्रियों को रेल यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी और बनबसा रेलवे स्टेशन की उपयोगिता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन के ठहराव से सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]