उत्तराखण्ड
सादिक मूसा को पेपर देने वाला एक और आरोपित गिरफ्तार।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://thetruefact.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230219-WA0023.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रूपेंद्र जयसवाल के रूप में हुई है। आरोपित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान का परिचित था।
बताया गया कि रूपेंद्र ने ही पेपर आउट करवाया था। आरोपित ने राजेश चौहान से पेपर लेकर नकल गिरोह के सरगना सादिक मूसा को दिया था। रूपेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर 25,000 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)