Connect with us

बद्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग, आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी की तैयारी।

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग, आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी की तैयारी।

संवादसूत्र देहरादून: बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पुलिस को मंदिर परिसर और गणना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर जांच को नई दिशा मिली है। पुलिस अब आरोपी बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दो जुलाई की सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। फुटेज में आरोपी कर्मचारी तीन अलग-अलग बार गणना कक्ष में प्रवेश करता और हर बार हाथ में कुछ सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। उस समय गणना कक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद और अन्य बहुमूल्य चढ़ावे की गिनती चल रही थी।

जांच अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में आरोपी के हाथ में मोबाइल फोन के नीचे नोटों की गड्डी, सोने-चांदी जैसे सिक्के तथा शालिग्राम जैसी धार्मिक वस्तुएं दिखाई दे रही हैं। पुलिस इन दृश्य साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कराने के साथ अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से भी मिलान कर रही है।

शनिवार को पुलिस टीम ने एक बार फिर बद्रीनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की विवेचना आगे बढ़ाई। सीसीटीवी फुटेज में जहां-जहां संदिग्ध गतिविधियां नजर आई हैं, उन बिंदुओं के आधार पर बीकेटीसी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घटना से पहले और बाद की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर मामले की वास्तविक तस्वीर सामने लाई जा सके।

पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]