Connect with us

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों तथा बद्रीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने केदारनाथ धाम में प्रस्तावित छह नए ब्लॉकों का कार्य तत्काल शुरू कराने और सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चल रहे कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ उनकी समयसीमा की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को यात्रा क्षेत्र के लिए व्यापक एवं एकीकृत कूड़ा प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आवश्यक वित्तीय, तकनीकी एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के फेज-1 एवं फेज-2 के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में तेजी लाने तथा प्रोजेक्ट से जुड़े कंटेंट और आर्ट वर्क को भी समानांतर रूप से शुरू कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में विकसित की जा रही परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं के संचालन एवं रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के लिए पहले से स्पष्ट फ्रेमवर्क तैयार किया जाए, ताकि परियोजनाओं के हस्तांतरण के बाद रखरखाव की जिम्मेदारियां सुचारु रूप से तय की जा सकें।

बैठक में सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार तथा संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]