Connect with us

सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की मदद को आगे आए सीएम, विदेश मंत्री को लिखा पत्र।

उत्तराखण्ड

सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की मदद को आगे आए सीएम, विदेश मंत्री को लिखा पत्र।

संवादसूत्र देहरादून: सऊदी अरब में कथित तौर पर बंधक जैसी स्थिति में रह रहे टिहरी गढ़वाल निवासी इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से मामले में तत्काल मानवीय हस्तक्षेप करते हुए नौटियाल को आवश्यक न्यायिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें भारत वापस लाने की कार्रवाई का अनुरोध किया है।

टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के गौरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे रियाद की पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। इसी दौरान एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। मामले में सऊदी अरब की न्यायिक प्रक्रिया के तहत नौटियाल को एक वर्ष के कारावास की सजा हुई थी। साथ ही ट्रक के बीमा और पंजीकरण संबंधी कमी के मामले में कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल, यानी करीब 2.29 करोड़ रुपये, का जुर्माना लगाया गया था।

बताया गया है कि कई वर्ष बीतने के बावजूद कंपनी मालिक ने जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया। इसके बाद नौटियाल को कथित रूप से बंधक जैसी परिस्थितियों में रखकर जुर्माना अदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनकी पत्नी और पुत्री ने उनकी स्वदेश वापसी के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए, लेकिन अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी। इससे परिवार आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में नौटियाल को कथित बंधक अवस्था से मुक्त कराने, आवश्यक कानूनी एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में कठिन परिस्थितियों में फंसे किसी भी उत्तराखंडी नागरिक की सहायता के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावी हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई, ताकि इंद्रमणि नौटियाल को राहत मिल सके और उनका परिवार उन्हें सकुशल वापस देख सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]